Winter Fruits: सर्दियों में कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद? जानकर रह जाएंगे हैरान!

Aryan Kumar
3 Min Read

Winter Fruits: विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। सर्दियों के मौसम में संतरा और किन्नू सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फल हैं क्योंकि ये विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर और मिनरल्स होते हैं, लेकिन सवाल यह है कि कौन सा फल ज्यादा फायदेमंद हो सकता है और किसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। आइए जानते हैं।

Winter Fruits: संतरा और किन्नू में क्या अंतर है

किन्नू और संतरा दोनों ही सिट्रस फ्रूट की कैटेगरी में आते हैं, लेकिन इनके बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी हैं, जो इन्हें काफी अलग करते हैं।
स्वाद में फर्क:

संतरा हल्का खट्टा-मीठा होता है, जबकि इसकी तुलना में किन्नू मीठा होता है।
बाहरी परत में फर्क:
संतरे का छिलका छीलना लचीला होता है, लेकिन किन्नू का छिलका थोड़ा कठिन होता है।
कीमत: संतरा आमतौर पर किन्नू से महंगा होता है।
खाने में आसानी: किन्नू आसानी से छिल जाता है, लेकिन संतरा थोड़ा सख्त होता है।

दोनों में से कौन है विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत

किन्नू में संतरे की तुलना में अधिक विटामिन सी पाया जाता है। किन्नू मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह सेहत के लिए फायदेमंद बनता है। हालांकि, किन्नू में शुगर की मात्रा संतरे के मुकाबले थोड़ी अधिक होती है, जबकि संतरे में कैलोरी कम पाई जाती है।

See also  "Harmful Foods:आपके खाने की टेबल पर छुपे दुश्मन, 7 खतरनाक खाद्य पदार्थ जो आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं!"

किन्नू खाने के पांच बड़े फायदे

  1. इम्यूनिटी बूस्टर: किन्नू में मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
  2. वजन कम करने में मददगार: इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है।
  3. हड्डियों में मजबूती बनाए रखना: इसमें मौजूद मिनरल्स हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  4. यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
  5. यह त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और बालों को मजबूत करने में मदद करता है।

अगर आप विटामिन सी ज्यादा चाहते हैं तो किन्नू का सेवन बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप कैलोरी और कम शुगर वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो आपके लिए संतरा बेहतर विकल्प है।

ये भी देखें:- Beneficial Spices: रोज के खाने में जरुर डाले यह पांच मसाले स्वाद बढ़ाने के साथ कई बीमारियों को भी रखेंगे दूर

Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *