इस तरीके से पिएंगे पानी तो उम्रभर रहेंगे स्वस्थ, नहीं पड़ेंगे कभी बीमार

लाइव हिंदी खबर:-   पानी सभी सजीव प्राणियों के लिए अमृत के समान हैं। पानी के बिना कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता खासकर गर्मियों में। अगर पानी को सही समय और सही तरीके से पीया जाए तो यह कई गंभीर बीमारियों को भी दूर कर देता हैं। पानी शरीर को शीतलता प्रदान करने के साथ ही शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता हैं।

Heart Attack Se Bachav Ke Upay - हार्ट अटैक के लक्षण जानकर बचाव के ये घरेलू उपाय करने से आप रहेंगे स्वस्थ | Patrika News

शरीर में रक्त भी पानी से ही बनता हैं। पानी में इतनी शक्ति होती हैं कि जो काम एलोपैथिक की दवाइयां नहीं कर पाती वह केवल पानी कर देता हैं। अगर लगातार एक चट्टान पर कुछ दिन पानी गिराए तो यह उस चट्टान में भी छेद कर देता हैं। इसलिए पानी को हमेशा सही समय और सही तरीके से ही पीना चाहिए। तो आइए जानते हैं पानी पीने का सही समय, सही तरीका और इससे दूर होने वाले रोग।

1. सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पेट के सभी रोग जैसे गैस, एसिडीटी, कब्ज, अपच व पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं।

2. पानी कभी भी ऊपर से नहीं पीना चाहिए बल्कि पानी गिलास को होठों से छूकर पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी ज्यादा जाएगा और हवा कम। ऊपर से पानी पीने पर पानी के साथ बाहरी हवा भी अंदर चली जाती हैं जिससे पेट भारी हो जाता हैं।

3. पानी को हमेशा बैठ कर पीना चाहिए खड़े होकर पानी पीने से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जैसे जोड़ो व घुटनों में दर्द, पेट में दर्द आदि। खड़े होकर पानी पीने से पानी सीधा पेट की आंतरिक सतह से तेज रफ्तार के साथ टकराता हैं जिसके कारण पेट की अंदर की दीवारें कमजोर हो सकती हैं और पेट का अल्सर हो सकता हैं।

4. रात को सोने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में रातभर बनने वाली एसिड की मात्रा नियंत्रण में रहती हैं और एसिडिटी, कब्ज व खट्टी डकारें आने की समस्या दूर होती हैं और पेट भी पूरी तरह साफ हो जाता हैं।

5. दिनभर में एक गिलास गुनगुना पानी भी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर के सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, आंतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती हैं और पेट से जुड़े रोग दूर हो जाते हैं।

6. दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर डिहाड्रेशन का शिकार होने से बच जाएगा।

7. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की गंदगी और नमक की अधिकता यूरिन और पसीने के साथ बाहर निकल जाती हैं। इससे किडनी व लिवर की समस्या नहीं होती हैं।

8. रोजाना भोजन के एक घण्टे बाद गुनगुना पानी पीने से भोजन आसानी से पचता हैं और पेट की पथरी दूर हो जाती हैं।

9. पानी बॉडी के तापमान को नियंत्रित करता हैं साथ ही ब्लड सर्कुलेशन व ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता हैं।

10. पानी रक्त को पतला बनाता हैं जिससे रक्त के प्रवाह के दौरान आसानी रहे और ह्रदय पर अधिक दबाव न पड़े। पानी मस्तिष्क को सक्रीय रखने में भी मदद करता हैं।

Leave a Comment