1 चम्मच शक्कर खाने से होते हैं 7 गजब के फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

लाइव हिंदी खबर :- शक्कर जिसे चीनी और शुगर के नाम से भी जाना जाता हैं। अधिकतर लोग शक्कर को मोटापा और डायबिटीज बढ़ाने वाली, दांतो में सदन पैदा करने वाली और पेट में कीड़े उत्पन्न करने वाली मानते हैं जबकि असल में ऐसा नहीं होता हैं।

benefits and side effects of salt and suger/1 चम्मच नमक और 1 चम्मच शक्कर छोड़िए, देखें कैसे हो जाएंगे आप

यह एक क्रिस्टलाइज सुक्रोज यानी फ्रक्टोज और ग्लूकोज का सम्मलित मिश्रण है जो गन्ने के जूस से तैयार की जाती हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता हैं लेकिन थोड़ी मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता हैं, तो आइए जानते हैं।

1. शक्कर ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होती हैं। एक चम्मच शक्कर पानी में मिलाकर पीने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता हैं। जब शक्कर रक्त में जाती हैं तो यह ग्लूकोज में बदल जाती हैं जो कोशिकाओं द्वारा अवशोषित होकर ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती हैं।

2. लो बीपी यानी निम्न ब्लड प्रेशर वालों को चीनी का सेवन करना चाहिए। ब्लड प्रेशर लो होने पर एक चम्मच चीनी का सेवन करने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रण में आ जाता हैं।

3. गले में जलन होने पर या ज्यादा मिर्चमसाले युक्त चीजों के सेवन से सीने में जलन हो तो तुरंत एक चम्मच शक्कर का सेवन करने से जलन शीघ्र ही शांत हो जाती हैं।

4. मुंह में छाले होने पर एक चम्मच चीनी मुंह में तब तक रखें जब तक की चीनी पूरी तरह लिक्विड में न बदल जाए। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से मुंह के छाले शीघ्र ही ठीक हो जाते हैं।

5. शरीर में ग्लूकोज की कमी होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच शक्कर और एक चुटकी नमक मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर में ग्लूकोज की कमी शीघ्र ही दूर होती हैं।

6. मुड़ फ्रेश रखने के लिए चीनी का सेवन करना चाहिए। यह माइंड को हल्का बनाता हैं।

7. खट्टी डकारें आने पर शक्कर का सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता हैं। इससे खट्टी डकारें शीघ्र ही बंद होती हैं।

Leave a Comment