कच्चे केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए होता हैं काफी फायदेमंद

लाइव हिंदी खबर:- केला खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं। वैसे कच्चे केले का सेवन भी किया जा सकता हैं। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम व फाइबर होता जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। साथ ही इसमें मौजूद कैलोरी शरीर को दिनभर एक्टिव बनाए रखती हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी6 और विटामिन सी कोशिकाओं को भरपूर पोषण देता हैं।

Having Raw Banana Is Good For Health - सेहत के लिए फायदेमंद है कच्चे केले का सेवन | Patrika News

वजन कम करने के लिए कच्चे केले का सेवन करना चाहिए इसमें उच्च फाइबर पाया जाता हैं जो अनावश्यक फैट सेल्स को कम करेगा। कच्चा केला आंतों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इसमें पोटैशियम, फाइबर और विटामिन के अलावा हैल्दी स्टार्च भी होता हैं जो आंतों की अच्छी तरह सफाई करता हैं। कच्चे केले में पाए जाने वाले कषाय रस और एंजाइम पाचन क्रिया को ठीक करते हैं। कच्चा केला कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत हैं प्रतिदिन कच्चे केले का सेवन करने पर हड्डियां मजबूत बनती हैं।

Leave a Comment