जानिए गर्म और ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान

लाइव हिंदी खबर :-   पानी हमारे जीवन का सबसे अनमोल रत्न हैं। पानी के बिना हम एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। लेकिन पानी पीने के भी कुछ नियम और समय सीमा हैं जो आपको पता होनी चाहिए। आज हम आपको बता रहें गर्म पानी कब पीना चाहिए और ठंडा पानी कब पीना चाहिए। ठंडा पानी के मुकाबले गर्म पीने के काफी ज्यादा फायदा होते हैं, तो आइए जानते हैं।

1. अगर अपच की कोई समस्या होती हैं तो एक कप गुनगुना पानी पिएं तो अपच की समस्या कुछ ही मिनटों में दूर हो जाती हैं।

2. एसिडिटी और खट्टी डकारें आने पर गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। इससे सीने में जलन बढ़ सकती हैं। इस स्थिति में हल्का ठंडा मटके का पानी पीना ही लाभदायक सिद्ध होता हैं।

3. अर्थराइटिस यानी जोड़ो और घुटनों में दर्द होने पर गर्म पानी पीना काफी फायदेमंद साबित होता हैं।

4. सर्दी-जुकाम, और सीने में कफ जम जाए तो गर्म पानी पीना लाभदायक होता हैं।

5. गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए इससे मोटापा बढ़ता हैं और पेट बाहर निकलने लगता हैं। जबकि मटके का ठंडा पानी सबसे उत्तम रहता हैं।

6. वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट एक कप गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे वजन तेजी से कम होता हैं।

7. खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। बल्कि एक घण्टे पश्चात एक कप गुनगुना पानी पीने पर खाना जल्दी पचता हैं।

8. रात को सोते समय एक कप गुनगुना पानी पीने से सुबह पेट पूरी तरह साफ हो जाता हैं साथ ही इससे आंतों की भी अच्छे से सफाई हो जाती हैं।

9. जी मचलने पर या उल्टी होने पर हल्का ठंडा पानी पीने से उल्टी और जी मचलने की समस्या जल्द ही दूर हो जाती हैं।

10. गले की खरास को दूर करने के लिए या गला बैठ जाए तो हल्के गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक डालकर गरारे करने चाहिए। इससे गले की खरास दूर होती हैं गला भी खुल जाता हैं।

Leave a Comment