तनाव को दूर करने के लिए अपनाएं ये अचूक तरीके

लाइव हिंदी खबर :- महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं, जिस वजह से अक्सर वह चिंता और तनाव में घिर जाती हैं. घर की सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी तनावमुक्त रहा जा सकता है. आइए आज हम आपको इसके बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिनकी सहायता से आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं.

तनाव एवं चिंता दूर करने के उपाय - Stress Relief and Anxiety Management

1- जल्दी-जल्दी सांसे लेना तनाव का एक प्रमुख लक्षण है. इसलिए सांसो को लंबा खींचने का अभ्यास करें. योगा और डीप ब्रीदिंग करने से आपके मन को सुकून मिलेगा और आप तनाव मुक्त रहेंगे.

2- महिलाओं को घर में अनेक तरह के काम होते हैं. उन्हें तनाव तब ज्यादा परेशान करता है जब बहुत सारा काम होने के कारण वह उसे समय से पूरा नहीं कर पाती हैं. इससे वह तनाव में आ जाती हैं. इसका सबसे आसान उपाय यह है कि अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करें. इससे काम भी समय पर पूरा होगा और आप तनाव मुक्त भी रहेंगे.

3- इसके अलावा जब भी आप तनाव में हैं तो अपनी मनपसंद कार्यों को भी कर सकते हैं. इसके लिए पौधों में पानी देना, अपनी पसंद की कोई डिश बनाना ऐसे छोटे-छोटे कामों से आपको तनाव में राहत मिलेगी.

4- अगर आप तनाव से परेशान हैं तो आपको कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. स्मार्टफोन और टीवी से चिपके ना रहें और जरूरत पड़ने पर ही उनका प्रयोग करें.

5- दिनभर की भागदौड़ में कम से कम 15 मिनट अपने लिए जरूर निकालें. इन 15 मिनट में आपको करना कुछ नहीं है. बस शांत होकर चुपचाप बैठे रहे. इससे आपके दिमाग को शांति मिलेगी और आप बड़े सुकून का अहसास करेंगे.

6- तनाव भगाने का एक तरीका यह भी है कि जब भी आपको मौका मिले घर से बाहर किसी पार्क में, मॉल में या बाजार में अकेले या अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं.

Leave a Comment