दिवाली 2024: जानिए 31 अक्टूबर या 1 नवंबर में से कौन सा दिन है सही, पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि में दिवाली का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। यह मुख्यत: अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है, जो इस वर्ष 31 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 1 नवंबर को पूरे दिन रहेगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें धन, सुख, और समृद्धि का वरदान देने वाली देवी माना जाता है।
दिवाली 2024: पूजा का शुभ मुहूर्त:
दिवाली 2024: 1 नवंबर को शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। आमतौर पर लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल, अर्थात सूर्यास्त के बाद का समय सबसे उत्तम माना जाता है। इस वर्ष लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5:40 से रात 7:36 तक रहेगा, जो लगभग दो घंटे का है। इस मुहूर्त पर पूजा करने पर होगी मा लक्ष्मी प्रसन।
ये भी पढ़ें: “दिवाली 2024: धनतेरस पर खरीदें ये चीजें, माता लक्ष्मी और धन कुबेर को करें प्रसन्न!”
पूजा विधि:
- साफ-सफाई: सबसे पहले घर की सफाई करें और विशेषकर पूजा स्थल को अच्छे से सजाएं।
- घी के दीपक: घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं।
- लक्ष्मी-गणेश की पूजा: मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं रखें और जल, चावल, कुमकुम, फूल और मिठाई चढ़ाकर पूजा करें।
- दीप जलाना: घर में दीप जलाकर रोशनी करें और हर कमरे में एक दीपक रखें।
- ध्यान: अंत में मां लक्ष्मी का ध्यान करें और धन, सुख-समृद्धि की कामना करें।
इस तरह विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
[…] दिवाली 2024: जानिए 31 अक्टूबर या 1 नवंबर में… […]