नई दिल्ली, 24 मार्च 2025: Kia Electric Cars 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ता जा रहा है, और इसी को ध्यान में रखते हुए किआ (Kia) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी अगले 12 से 18 महीनों के भीतर तीन नई ईवी (EV) बाजार में उतारने वाली है, जो टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देंगी। इनमें फेसलिफ्टेड Kia EV6, Kia Seltos EV (सिरोस ईवी) और Kia Carens EV शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों की खासियतें और संभावित कीमतें।
1. Kia Electric Cars 2025: Kia सिरोस ईवी – 450 किमी की रेंज
किआ भारत में अपनी लोकप्रिय SUV Kia Seltos का इलेक्ट्रिक अवतार सिरोस ईवी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस मॉडल के डिजाइन और इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी, लेकिन यह कार सीधे Tata Punch EV और Nexon EV को टक्कर देगी।
- 🔹 रेंज: 450 किमी (अनुमानित)
- 🔹 सुरक्षा फीचर्स: 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट
- 🔹 संभावित कीमत: ₹10 लाख
हालांकि, डिजाइन के मामले में यह मॉडल कुछ खास नहीं है, लेकिन इसकी कीमत इसे एक मजबूत विकल्प बना सकती है।
2. Kia EV6 फेसलिफ्ट – 650 किमी की रेंज
Kia EV6 पहले से ही एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के रूप में जानी जाती है, और अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में आने वाला है। नई EV6 में 84 kWh की बैटरी होगी, जो 650 किमी से अधिक की रेंज देने में सक्षम होगी।
- 🔹 रेंज: 650 किमी (अनुमानित)
- 🔹 फीचर्स: नई एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड सेंटर कंसोल, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
- 🔹 संभावित कीमत: ₹63 लाख (एक्स-शोरूम)
हालांकि यह कार दमदार है, लेकिन इस कीमत पर BYD, BMW और Volvo जैसी कंपनियां बेहतर विकल्प दे रही हैं। ऐसे में EV6 फेसलिफ्ट खरीदना एक समझदारी भरा फैसला नहीं होगा।
3. Kia Carens EV – 500 किमी की रेंज
किआ की MPV कारेंस का इलेक्ट्रिक वर्जन भी इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा गया है, और इसके डिजाइन में पेट्रोल मॉडल की तुलना में बड़े बदलाव होंगे।
- 🔹 रेंज: 500 किमी (अनुमानित)
- 🔹 सुरक्षा फीचर्स: लेवल-2 ADAS, ABS, EBD, 6 एयरबैग, ब्रेक असिस्ट
- 🔹 संभावित कीमत: ₹20 लाख
Carens EV एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की दूरी तय कर सकती है और इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Kia Electric Cars 2025: क्या किआ की ईवी टाटा और महिंद्रा को टक्कर दे पाएंगी?
किआ की नई इलेक्ट्रिक कारें सीधे Tata Nexon EV, Tata Punch EV और Mahindra XUV400 को चुनौती देंगी। हालांकि, डिजाइन के मामले में Kia की कारें ज्यादा आकर्षक नहीं हैं, जिससे ग्राहकों को लुभाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
निष्कर्ष
अगर आप बजट फ्रेंडली EV की तलाश में हैं, तो Kia Seltos EV एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, तो EV6 फेसलिफ्ट की कीमत पर दूसरी कंपनियों के मॉडल बेहतर साबित हो सकते हैं। Kia Carens EV भी MPV सेगमेंट में एक नया विकल्प हो सकती है, खासकर लंबी रेंज के कारण।
अब देखना यह होगा कि किआ की ये नई गाड़ियां बाजार में कितना प्रभाव छोड़ती हैं और क्या ये वाकई टाटा और महिंद्रा को टक्कर दे पाती हैं या नहीं!
ये भी देखें:- Maruti Celerio: सस्ती गाड़ी में लग्जरी फील! माइलेज जानकर हो जाएंगे हैरान!