Lenovo ने सस्ता टैबलेट Lenovo Tab K9 लॉन्च किया, 4GB रैम, 5100mAh बैटरी और 8MP कैमरा से लैस।

Nikku Bhardwaj
3 Min Read

Lenovo ने मार्केट में अपना नया टैबलेट Lenovo Tab K9 पेश किया है। इस टैबलेट को Tab One के नाम से भी जाना जाता है। Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340×480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। Android 14 पर रन करने वाला यह टैबलेट 5100mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट के बारे में अन्य खास बातें।

Lenovo Tab K9 कीमत क्या है

लेनोवो Tab K9 की कीमत के बारे में कंपनी अभी तक खुलासा नहीं किया है। साथ ही यह मार्केट में कब तक उपलब्ध होगा, इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है। टैबलेट को Luna Grey और Seafoam Green कलर में पेश किया गया है।

लेनोवो टैब K9 स्पेसिफिकेशन

Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340×480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर रन करता है, जिसके ऊपर Lenovo ZUI 16 की स्किन दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसमें एंड्रॉयड 15 का अपग्रेड मिलेगा और 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स भी मिलेंगे।

See also  "Realme GT 7 Price: रियलमी लाने जा रहा है एक और धमाकेदार स्मार्टफोन, जानिए इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट!"

Lenovo Tab K9 स्टोरेज और बैटरी

नए टैबलेट Tab K9 में 4GB RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है। बैटरी की बात करें तो Lenovo Tab K9 में 5100mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी की ओर से दिया गया है। दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है और 16.5 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम दे सकता है।

लेनोवो टैब K9 कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में WiFi 5, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, और Galileo सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर हैं, जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में फ्रंट में 2MP कैमरा है, और रियर में 8MP कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस का वजन 320 ग्राम है।

ये भी देखें:- Nokia Edgemate Max 2025: दमदार फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट – जानें क्या है खास!

Share This Article
Follow:
"निक्कू भारद्वाज" एक अनुभवी लेखक और संपादक हैं, जिनकी विशेष रुचि ट्रेंडिंग खबरों, धार्मिक विषयों और दैनिक राशिफल में है। इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई में कुछ समय बिताया, लेकिन बाद में अपने जुनून को पहचानते हुए पत्रकारिता में बीए की डिग्री प्राप्त की। धर्म ग्रंथों और शास्त्रों का गहरा ज्ञान रखने वाले निक्कू न केवल धार्मिक विषयों पर सटीकता से लिखते हैं, बल्कि खबरों की दुनिया में ट्रेंडिंग और नवीनतम जानकारी को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। एक दिन एक सफल न्यूज एंकर बनने का सपना लिए, निक्कू पाठकों को नवीनतम और प्रासंगिक खबरों से जोड़े रखने में पूर्ण रूप से समर्पित हैं।
1 Review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *