क्या आपको मालूम है कि आपकी रसोई में मिलने वाली चीनी है खूबसूरती बढ़ाने में बेमिसाल

हेल्थ कार्नर :-   चीनी केवल खाने-पीने के पदार्थ में इस्तेमाल होती है तो अब आप अपनी सोच बदल सकते हैं, क्योंकि यह केवल आपके मुंह में मिठास ही नहीं घोलती है, बल्कि आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का भी काम करती है। आइए जानते हैं कि कैसे चीनी का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा निखार सकते हैं….

चीनी के भी कुछ फायदे हैं, क्या यकीन कर पाएंगे आप ? - 5 health benefits of sugar - AajTak

 

अपने चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए आप चीनी का उपयोग कर सकते हैं, इसके लिए आप थोड़ी सी चीनी में नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं और अब इस मिश्रण को हल्के हाथ से चेहरे या अन्य जगह जहां पर डेड स्कीन हो, वहां पर मसाज करें।

दोस्तों, यदि आपको अपने चेहरे पर ग्लो या निखार लाना है तो आप थोड़ी सी चीनी में कॉफी पॉवडर मिलाएं और अब इससे चेहरे की मसाज करें, तब इसका कमाल देख कर आप रह जायेंगे दंग।

यदि आपको शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स या कोई गहरा निशान हैं जो नहीं मिट रहा, तब आप चीनी में थोड़ा शहद, कॉफी व बादाम का तेल मिलाकर लेप बना लें। अब इस लेप को निशान वाली जगह पर लगाएं।

चीनी से घर पर ही वैक्स तैयार किया जा सकता है। चीनी में नींबू का रस मिलाकर गर्म करें। अब इसे हल्का गुनगुना हो जाने पर शरीर के उन हिस्सों पर लगा लें जहां अनचाहे बाल हों। अब त्वचा पर लगे इस वैक्स को पट्ट‍ियों से खिंच दें, इससे अनचाहे बाल भी साथ में निकल जाएंगे।

Leave a Comment