इन चीजों का सेवन करेंगे तो कुछ ही दिनों में बन जाएगी मस्कुलर बॉडी

लाइव हिंदी खबर:- आजकल के युवाओं में मस्कुलर बॉडी बनाने का फैशन चल पड़ा हैं जिसे देखो वो अपनी बॉडी बनाने में लगा हुआ है लेकिन कई लोगों को बॉडी बनाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं कड़ी मेहनत करने के बाद भी मस्कुलर बॉडी नहीं बन पाती। बॉडी बनाने के लिए कुछ लोग बाजरों में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर और अन्य दवाओं का इस्तेमाल करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। केवल एक्सरसाइज करके ही बॉडी को मस्कुलर नहीं बनाया जा सकता हैं।

वजन बढ़ाना / वेट गेन करना चाहते हैं, तो इन 4 बातों का रखें ध्यान | Things To Keep In Mind During Weight and muscle gain In Hindi

इसके लिए एक्सरसाइज करने के साथ ही शरीर को आवश्यक विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की जरूरत पड़ती हैं जो कई प्रकार की चीजों का सेवन करने पर मिल सकता हैं लेकिन आज हम आपको बता रहें कुछ ऐसी आयुर्वेदिक चीजों के बारे में जिनका सेवन करने पर आपकी बॉडी बिल्कुल मस्कुलर जैसी बन जाएगी और थकान व कमजोरी भी दूर होगी तो आइए जानते हैं।

1. अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करके बॉडी को मस्कुलर बनाया जा सकता हैं। अश्वगंधा में शरीर को गठीला, ताकवर और फुर्तीला बनाने वाले गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन एक्सरसाइज करने बाद एक गिलास दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर पीना चाहिए। यह मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनाती हैं।

2. शतावरी शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करके शरीर को ताकतवर, एनर्जेटिक और मस्कुलर बनाती हैं। प्रतिदिन शतावरी चूर्ण का आधा चम्मच गाय के दूध के साथ लेने पर शरीर मजबूत और शुडोल बनता हैं।

3. शिलाजीत शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के साथ ही बॉडी के उभार को निखारता हैं। सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को फुर्तीला बनाता हैं और मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं।

4. मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए दूध के साथ केला या चीकू का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैल्शियम, फाइबर और अन्य मिनरल्स मिलते हैं जो शरीर को गठीला, ताकतवर और फुर्तीला बनाते हैं।

5. दूध में अखरोट, बादाम और पिस्ता मिलाकर शेक बनाकर पीने से बॉडी को भरपूर मात्रा में आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और फैट मिलता मिलता हैं जो शरीर के अंगों को उभारने में मदद करते हैं। इसके अलावा काजू, बादाम, किशमिश, मुनक्का, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, खजूर, छुहारे आदि ड्राई फ्रूट्स का सेवन एक्सरसाइज करने के बाद नियमित रूप से करना चाहिए। इससे बॉडी को मस्कुलर बनाने में मदद मिलती हैं।

6. प्रतिदिन डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर, मख्खन, मलाई, घी, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और कई आवश्यक मिनरल्स होते जो शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं।

Leave a Comment