मुनक्का खाने के फायदे जानकर आप इसे रोज खाएंगे

हेल्थ कार्नर :-   मुनक्का शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है|मुनक्के में आयरन और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए मुनक्का शरीर की कमजोरी और एनीमिया को ठीक करता है| इसमें मौजूद आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है यह स्वाद में मीठा,हल्का और नरम होता है| मगर इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए 1 दिन में 5 से ज्यादा मुनक्का नहीं खाना चाहिए, मुनक्के का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और कई रोगों से आपकी रक्षा करता है|

मुनक्का खाने के फायदे, लाभ, तरीके और नुकसान - Benefits and Side Effects of Munakka in Hindi

  1. बीमारियां रहती है दूर| प्रतिदिन मुनक्के का पानी पीने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है,और हार्ट अटैक से बचाव होता है| मुनक्के के पानी के साथ लहसुन की दो कलियां चबाने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है|

2.हड्डियों को करें मजबूत|  मुनक्के में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है| मुनक्के के नियमित सेवन से गठिया जैसी बीमारियों से दूर होती है इसलिए हड्डियों की परेशानी से बचने के लिए मुनक्के को नियमित आहार में शामिल करना चाहिए

3.पाचन प्रक्रिया को बेहतर करता है| मुनक्के का नियमित सेवन पेट के लिए अच्छा रहता है| मुनक्के में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है|

Leave a Comment