अगर आप भी खाते हैं सुबह खाली पेट भीगे हुए चने, तो यह खबर जरूर पढ़ें

हेल्थ कार्नर :-    आप सभी ने चने का सेवन किया होगा लेकिन आप सबको उसमें उपस्थित गुणों के बारे में नहीं पता होगा। आमतौर पर लोग भीगे हुए चने का सेवन करते हैं जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाते हैं। भुने हुए चने का सेवन करने से बहुत ही अच्छे फायदे हमारे शरीर को मिलते हैं, अगर भीगे हुए चने रोजाना खाए जाएं तो वह बादाम से भी अच्छा पोषण हमारे शरीर को देते हैं।

सुबह को कर ले ये काम शरीर रहेगा मजबूत और ताकतवर - AskInHindi

 

प्रोटीन के मामले में चना बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद रहता है। भीगे हुए चने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाये जाते है। जिससे शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है। सुबह-सुबह रोजाना भीगे हुए चने खाने से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही हमारा शरीर स्वास्थ्य में भी ठीक रहता है।

अगर भीगे हुए चने को रोजाना नींबू का रस, अदरक के टुकड़े, नमक और काली मिर्च मिलाकर खाया जाए तो इससे हमारेेे शरीर को एनर्जी मिलती है और साथ ही हमारा शरीर ताकतवर होता है।

Leave a Comment