इन चीजों का सेवन करने पर मिलेगा भरपूर कैल्शियम, दांत और हड्डीयां होगी मजबूत

लाइव हिंदी खबर :-  हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होने पर ज्यादातर लोग बाम लगाकर दर्द से राहत पाने की कोशिश करते हैं। हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हो सकती हैं। कैल्शियम हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण खनिज हैं। कैल्शियम से हड्डीयां और दांत दोनों ही मजबूत होते हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई चीजों के बारे बताया गया हैं, तो आइए जानते हैं।

Calcium For Bone Health Food Source Symptoms Of Deficiency | Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

1. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर दांत और हड्डियों के जल्द ही टूटने के चांस बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पीना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता हैं। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता हैं जबकि हल्दी में पाए जाने वाले तत्व हड्डियों में फ्रेक्चर होने पर उन्हें जल्द ही भर देते हैं।

2. आंवला में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं साथ ही दांतो के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं। कच्चे आंवला का सेवन करने से दांतों का इनेमल मजबूत होता हैं और दांत चमकदार बनते है।

3. कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए तिल का सेवन करना लाभदायक होता हैं। तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता हैं लगभग एक छोटे चम्मच में 88 ग्राम कैल्शियम होता हैं।

4. जीरे का सेवन करके कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता हैं। जीरे का पानी या पिसा हुआ जीरा खाना हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं।

5. दही में कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।

6. प्रतिदिन अंडे का सेवन करना चाहिए इससे कमजोर हड्डीयां मजबूत होती हैं। अंडे प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन, कैल्शियम और अन्य सभी जरूरी मिनरल्स की भरमार होती हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Leave a Comment