गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिये करें इन फलों का सेवन

लाइव हिंदी खबर :- गर्मियों में डिहाड्रेशन की समस्या होने आम बात हैं। इसके कारण कई बार जिमचलना, उल्टी होना, सिरदर्द होना, थकान और होना, आंखों का भारी होना आदि प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाना डिहाड्रेशन कहलाता हैं। गर्मियों तेज गर्म हवाएं चलती जिसकी वजह से शरीर में मौजूद पानी पसीना बनकर बाहर निकलता हैं।

Feed Your Kids These Five Fruits in Summer to Keep Them Energetic All Day | गर्मियों में बच्चों को जरूर खिलाएं ये पांच फल, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक

शरीर में पानी की कमी होने पर कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को हाड्रेट रखने वाले फलों और सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए ताकि शरीर डिहाड्रेशन का शिकार होने से बच जाए। तो आइए जानते कुछ ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन करके डिहाड्रेशन से बचा जा सकता हैं।

1. डिहाड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में तरबूज जैसे फलों का सेवन किया जा सकता हैं। तरबूज में 95 फीसदी तक पानी पाया जाता हैं जो शरीर को डिहाड्रेशन का शिकार होने से बचाए रखता हैं।

2. तरबूज के जैसे ही खीरा, खरबूजा, और पपीते में में भी 95 फीसदी तक पानी पाया जाता हैं जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और शरीर को डिहाड्रेशन का शिकार होने से बचाते हैं।

3. गर्मियों में गन्ने का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं। गन्ने में भरपूर मात्रा में विटामिन और ग्लूकोज पाया जाता हैं जो शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता हैं।

4. आम या आम रस का सेवन करने से शरीर डिहाड्रेशन का शिकार होने से बच रहता हैं। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन और अन्य मिनरल्स होते हैं जो शरीर में ग्लूकोज लेवल और पानी से स्तर को डाउन से बचाए रखते हैं।

5. इन फलों के अलावा पाइनेपल, मौसमी, संतरा अंगूर आदि फलों का सेवन करने पर भी शरीर में पर्याप्त में पानी की पूर्ति बनी रहती हैं।

Leave a Comment