पेट दर्द को कुछ ही देर में ठीक कर देती हैं ये चमत्कारी औषधियां

लाइव हिंदी खबर:- अक्सर लोग पेट दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। पेट के पूरी तरह साफ न होने पर पेट में दर्द हो सकता हैं और कई बार तो कब्ज के कारण पेट पूरा साफ नहीं हो पाता जिसके कारण पेट में कीड़े भी पड़ जाते हैं। पेट दर्द होने का मुख्य कारण है असन्तुलित आहार हम दिनभर में बहुत चीजों का सेवन करते हैं जिनमें कोल्डड्रिंक, नमकीन आदि भी शामिल होती हैं।

पेट दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज : Home remedies for Stomach Pain

मैदे और बेसन से बनी ये चीजें आसानी से नहीं पचती और धीरे-धीरे एक जगह जमा होने लगती हैं जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा अधिक शुगर वाली चीजों का सेवन करने पर एसिडिटी, कब्ज और पेटदर्द व पेट में कीड़े हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहें पेट दर्द से शीघ्र ही छुटकारा पाने का आसन घरेलू उपाय जिसे करने पर कुछ ही देर में पेट का दर्द और पेट के कीड़े दूर हो जाएंगे, तो आइए जानते हैं।

1. पेट दर्द, पेट में कीड़े या कब्ज की समस्या होने पर रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट कुछ ही घण्टों में पूरी तरह साफ हो जाएगा और पेट के कीड़े भी मर जाएंगे। त्रिफला चूर्ण पेट के रोगों के लिए एक चमत्कारी औषधि हैं इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर इसका चूर्ण बनाया जाता हैं।

2. कब्ज, एसिडिटी या पेट में दर्द होने पर 20 एमएल एलोवेरा का ताजा रस निकाल कर गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट के सभी रोग दूर होते हैं।

3. पेट में दर्द होने पर या एसिडिटी के कारण पेट में दर्द हो तो एक चम्मच अजवाइन को पीसकर एक चुटकी काला नमक मिलाकर सेवन करें। इससे एसिडिटी और पेट दर्द जल्द ही दूर होगा।

4. पेट में दर्द होने पर या पेट में कीड़े होने पर एक कटोरी दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इससे पेट दर्द और पेट के कीड़े दोनों ही दूर हो जाते हैं।

Leave a Comment