क्या सावधानियां बरतें अपने बालों को कलर करने के दौरान, जानिए आप अभी

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- यूँ तो ज्यादातर लोग अपने बालों को कलर करते ही हैं। पर आज हम आपको सही तरीके से बालों को कलर करने के तरीके बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

हेयर कलर करने का तरीका और घरेलू उपाय - Home Remedy To Color Your Hair In Hindi

आप अपने बालों को कलर करने के लिए सही शेड का चुनाव करें। आजकल मार्किट में कलर और शेड्स की भरमार है। अपने बॉडी साइज और टोन के अनुसार ही अपने लिए एक कलर चुने। कुछ लोग अपने सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए कलर करते हैं जबकि कुछ लोग सिर्फ अलग दिखने के लिए कलर का सहारा लेते हैं।

हेयर कलर तीन प्रकार के आते हैं। पहला टेम्पोरेरी हरी कलर 5-6 बार शैम्पू करने पर उतर जाता है। जबकि सेमि परमानेंट कलर के जाने में 22-25 बार शैम्पू करना पड़ता है। परमानेंट हेयर कलर लगभग 8-9 हफ़्तों तक चलता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार सही चुनाव करें। कलर को किसी हेयर ब्रश की सहायता से लगाना चाहिए। परन्तु किसी भी कलर को इस्तेमाल करने से पहले उसका एलर्जी टेस्ट जरूर कर लें।

Leave a Comment