आइब्रो को काला और घना बनाने के लिए करें ये उपाय

लाइव हिंदी खबर :- आंखों की खूबसूरती बढाने में आइब्रो का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। लेकिन कुछ लोगों की आइब्रो बहुत पतली भूरे रंग की होती हैं और कुछ के आइब्रो में बाल भी नहीं होते। लें आज हम आपको बता रहें कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाकर आप अपनी आइब्रो को घना बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

thick eyebrow home remedies: काली और घनी Eyebrows के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय - home remedies for thick eyebrows | Navbharat Times

1. आइब्रो को घना बनाने के लिए केस्टर ऑयल यानी अरण्डी का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। प्रतिदिन रात को सोते समय अरण्डी के तेल को आइब्रो पर लगाएं इससे कुछ ही दिनों में आइब्रो काली व घनी बनेगी।

2. नारियल के तेल विटामिन ई, न्यूट्रीशियन और भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता हैं। रोजाना नारियल का तेल आइब्रो पर लगाने से आइब्रो घनी व काली बनती हैं।

3. जैतून के तेल में विटामिन ई पाया जाता हैं जो बालों की सेहत के लिए अच्छा होता हैं। जैतून के तेल से 2 मिनट तक हल्के हाथ से आइब्रो पर मालिश करने पर आइब्रो मजबूत व काले, घने बनते हैं।

4. प्याज का रस भी आइब्रो के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। हालांकि इसे आइब्रो पर लगाते वक्त जलन हो सकती हैं लेकिन आइब्रो के बाल मजबूत, काले व घने जरूर बन जाते हैं।

5. आंवला का ताज रस निकालकर दिन में दो बार आइब्रो पर लगाने से आइब्रो काली, घनी व मजबूत बनती हैं। आंवला बालों की ग्रोथ के लिए सबसे बढ़िया औषधि हैं।

Leave a Comment