देशी घी खाने से होंगे 10 चमत्कारी फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

लाइव हिंदी  खबर :- आयुर्वेद के अनुसार गाय का देशी घी शीतल होता हैं। घी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं ये तो शायद आप जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं गाय का देशी घी खाने के ऐसे 10 स्वास्थ्यवर्धक फायदे जो आप शायद ही जानते होंगे, तो आइए जानते हैं।

10 Benefits Of Using Deshi Ghee Daily - रोजाना देसी घी के इस्तेमाल से आपकी बॉडी को होंगे ये 10 फायदे | Patrika News

1. गाय का देशी घी खाने से वात रोग और पित्त रोग दूर होते हैं। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।

2. इसका प्रतिदिन सेवन करने पर शरीर बलिष्ठ व ताकतवर तो बनता ही हैं साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने में भी लाभदायक सिद्ध होता हैं।

3. गाय का घी खाने से पाचनतंत्र मजबूत बनता हैं और पाचनक्रिया ठीक होती हैं यह भोजन को आसानी से पचने में मदद करता हैं।

4. अगर गाय के घी का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो दिल के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं।

5. गर्भवती महिलाओं के लिए गाय का देशी घी खाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं। यह गर्भ को भरपूर पोषण देता हैं। यह मां और गर्भस्थ शिशु दोनो के स्वास्थ्य लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता हैं।

6. अनिद्रा की बीमारी में देशी गाय का घी बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। रोजाना रात को सोते समय एक-एक बूंद नाक में डालने अथवा सूंघने, पैर के तलवों में लगाने, माथे पर घी की मालिश करने और नाभि पर लगाने से नींद अच्छी आती हैं और अनिद्रा की बीमारी दूर होती हैं।

7. सिरदर्द और माइग्रेन के दर्द में नाक में देशी घी की एक-एक बूंद डालने से माइग्रेन व सिरदर्द दोनो में ही लाभ होता हैं।

8. प्रतिदिन देशी घी का सेवन करने पर हड्डियां व मांसपेशियों में मजबूती आती हैं।

9. मुंह में छाले होने पर रात को सोते समय छोलों पर देशी घी लगाने से मुंह के छालें शीघ्र ही दूर हो जाते हैं।

10. देशी की काजल बनाकर आंखों में लगाने से आंखे उम्रभर स्वस्थ रहती है। यह आंखों को शीतलता प्रदान करने के साथ ही आंखों में होने वाले कंजक्टिवाइटिस संक्रमण को भी दूर करता हैं।

Leave a Comment