पपीते का सेवन करने से तेजी बढ़ेगी प्लेटलेट्स की संख्या, होंगे 8 गजब के फायदे

लाइव हिंदी खबर:-   पपीता एक रसीला और मीठा फल हैं जिसमें 95 फीसदी पानी होता हैं। पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर, और प्रोटीन पाया जाता हैं। पपीते का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता हैं। इसका सेवन बच्चे-बूढ़े और हर उम्र के युवा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पपीते का सेवन करने के चमत्कारी फायदे।

8 Amazing Benefits of Papaya for Health and Skin - NDTV Food

1. गैस, कब्ज, अपच, एसिडीटी की समस्या होने पर पपीते का सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता हैं। पपीते में पपेन नामक पदार्थ पाया जाता हैं। यह शरीर में पाचकरस का निर्माण करता हैं।

2. बुखार होने पर पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे बुखार का असर जल्द ही कम हो जाता हैं।

3. पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता हैं जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी जल्द ही बढ़ने लगती हैं। रतौन्धी नामक रोग होने पर पपीते का सेवन करना लाभदायक होता हैं।

4. पपीते का सेवन बवासीर और अतिसार होने पर करना लाभकारी होता हैं। इससे अतिसार और बवासीर से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।

5. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का बुखार होने पर रोगी के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती हैं। इससे बचने के लिए पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीता प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढाता हैं और शरीर का तापमान नियंत्रण में रखता हैं।

6. चेहरे की खूबसूरती और चमक बढाने के लिए पपीता खाना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले तत्व चेहरे के कील-मुहांसो और दाग-धब्बों को शीघ्र ही दूर करते हैं।

7. पपीते में विटामिन और फाइबर होता हैं जो वजन को बढ़ने नहीं देता। डाइटिंग करने वालां को हमेशा पपीते का सेवन करना चाहिए।

8. बेड़ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता हैं जो बेड़ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर देता हैं।

Leave a Comment