प्रतिदिन किशमिश का पानी पीने से बाहर निकल जाएंगे शरीर के सारे टॉक्सिन

लाइव हिंदी खबर :-  किशमिश अंगूर को सुखाकर बनाई जाती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन किशमिश खाने के बाद उसका पानी पीना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करने के कई लाभ होते हैं, तो आइए जानते हैं।

kishmish ka pani peene ke fayde in hindi how to make raisin water know its benefits - रोजाना किशमिश का पानी पीने से वेट लॉस के साथ मिलते हैं ये पांच फायदे,

1. रातभर किशमिश जिस पानी में किशमिश भीगी हुई रहती हैं उसमें बेहतरीन डिटॉक्सिफाई गुण मौजूद होते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट किशमिश खाने के बाद उसका पानी पीने से शरीर में जमा सारे जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

2. किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं रोजाना किशमिश खाने के बाद उसका पानी पीने से पाचनक्रिया सही होती हैं। यह पाचनतंत्र को मजबूत बनाता हैं।

3. किशमिश खाने के बाद इसके पानी से कुल्ला करने से मुंह के छाले दूर होते हैं। किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इसके पानी में भी मिल जाते हैं इससे मुंह के छाले और दुर्गंध शीघ्र ही दूर होती हैं।

4. किशमिश में कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रियंट पाए जाते हैं। प्रतिदिन किशमिश को पानी में उबालकर सेवन करने से हड्डीयां व जोड़ मजबूत बनते हैं।

5. खून की कमी को दूर करने के लिए किशमिश सेवन करने के बाद इसका पानी जरूर पीना चाहिए। किशमिश में आयरन होता हैं जो इसके पानी में कई भी मिल जाते हैं। इससे बॉडी में खून की कमी दूर होती हैं एनीमिया से बचाव होता हैं।

6. किशमिश में फाइबर और अन्य मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाता हैं जो बेड़ कोलेस्ट्रॉल को दूर करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं। भीगी हुई किशमिश का पानी पीना दिल के लिए अच्छा रहता हैं।

Leave a Comment