ये है कब्ज का रामबाण इलाज, एक बार जरूर आजमाएं

लाइव हिंदी खबर :- अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। कब्ज पेट से जुड़ी ऐसी ही एक खतरनाक समस्या हैं। कब्ज का समय पर इलाज नहीं होने पर यह गंभीर पेट दर्द का कारण बन सकती हैं। वैसे बाजार में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बहुत सी दवाइयां मिल जाती हैं, लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप कब्ज से कुछ ही देर में छुटकारा पा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

पेट दर्द से राहत पाने के घरेलू नुस्खे - stomach-pain - Nari Punjab Kesari

1. कब्ज की समस्या आमतौर मैदे और बेसनबकी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से होती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं और सो जाए। इससे कुछ ही देर में पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

2. कब्ज होने पर दिन में दो बार एक कप गुनगुने पानी में 20 एमएल एलोवेरा जूस मिलाकर पिएं। इससे कब्ज और पेट दर्द से कुछ ही देर में छुटकारा मिलेगा।

3. भीगी हुई मुनक्का या किशमिश का सेवन करने पर कब्ज में शीघ्र ही आराम मिलता हैं।

4. रात को सोते समय एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या जल्द ही दूर हो जाती हैं।

5. कब्ज या पेट दर्द होने पर इसबगोल दही के साथ सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता हैं। इससे कब्ज व पेट दर्द से जल्द ही राहत मिलती हैं।

6. कब्ज होने पर एक चम्मच भुनी हुई अजवाइन, एक चुटकी हींग और एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने पर कब्ज से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।

Leave a Comment